वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी। इंटर काशी की ओर से आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल लीग 2025-26 का समापन क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल, खुशीपुर के खेल मैदान पर रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। अंडर-18 वर्ग के फाइनल में डालिम्स सनबीम चौबेपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपीएस पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। डालिम्स सनबीम चौबेपुर की टीम के वेदांत ने पहले हाफ में दो गोल कर बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 65वें मिनट पर वेदांत ने तीसरा गोल किया, जबकि 70वें मिनट में अभिज्ञान और 72वें मिनट में अभिनव नेगी ने गोल कर जीत पक्की कर दी। दिसंबर से शुरू हुई इस लीग में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। अंडर-14 वर्ग में सनबीम सनसिटी ने ट्रॉफी जीती, जबकि क्रिम्सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-16 वर्ग में वसंत पब्लिक स्कूल विजेता और डीपीएस पब्लिक स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.