पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएसए मैदान में चल रहे 71 वां जिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप में मंगलवार को कप्तानपाड़ा फुटबॉल क्लब और फुटबॉल क्लब बक्साघाट के बीच मुकाबला हुआ। मैच काफी संघर्षपूण रहा। दोनों टीमों में से किसी भी टीम के खिलाड़ी एक भी गोल करने में सफल नहीं हुए। इस तरह से मैच ड्रा हो गया। मैच का रेफरी रजनीश कुमार, रामसेवक रमण, राकेश उरांव और राफेल हांसदा रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्णिया एथलेटिक के आलोक लोहिया, फरहद आलम, बबलू राव, मिथिलेश पोद्वार, रमन सिंह, रीना और मनोज सिंह शामिल थे। इसकी जानकारी जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत कुमार सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- फुटबाल में प्रयागराज ने गोरखपुर को हराया यह भी पढ़ें- फाइनल मुकाबला राज स्पोर्ट्स पेनाल्टी शूटआउट से जीता यह भी पढ़ें- जाफराबाद प्रीमियर लीग जीत रामपुर न...