धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद। बिरसा मुंडा स्टेडियम में धनबाद जिला फुटबाल संघ ने फुटबॉल रेफरी का जिला ग्रेड के लिए लिखित परीक्षा व फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया। तीन महिला व 15 पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षा में उत्तीर्ण रेफरी राज्यस्तरीय लेवल 8 की परीक्षा में भाग लेंगे। मौके पर जिला फुटबाल संघ के महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, संयुक्त सचिव शुभंकर सरकार, उपाध्यक्ष डॉ विकास रमन, जिला रेफरी एचओआर उदय मिश्रा, सदस्य संतोष रजक ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। सहायक सचिव सुनील मिश्रा, सीनियर रेफरी जसविंदर सिंह, संजय हेंब्रम, बबिश कुमार, पूजा कुमारी, बिरसा मुंडा क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह की देखरेख में परीक्षा व फिटनेस टेस्ट लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.