आदित्यपुर, मार्च 26 -- आदित्यपुर, संवाददाता। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के तत्वावधान में आगामी 28 मार्च को संध्या सात बजे आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में अखाड़ा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में शहर के आठ प्रमुख रामनवमी अखाड़ों द्वारा पारंपरिक खेल, हैरतअंगेज करतब और शौर्य प्रदर्शन प्रस्तुत किए जाएंगे। बुधवार को आयोजन स्थल आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष देवांग चंद्र मुखी और महासचिव श्रीराम ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, साहस और परंपरा के प्रति सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम एवं स्थानीय थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.