मेरठ, अप्रैल 30 -- आईआईएमटी में चल रही मेरठ प्रीमियर लीग के पांचवें दिन फुटबॉल टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जहां अजैक्स एफसी और इंटर मेरठ की टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंत तक चले इस रोमांचक मैच में अजैक्स एफसी ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। अजैक्स एफसी के खिलाड़ी नदीम ने 20वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके जवाब में इंटर मेरठ के अखिल ने शानदार गोल दागा और मैच को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के आखिरी मिनटों में अजैक्स एफसी को पेनल्टी का मौका मिला, जिसे खिलाड़ी सागर सैनी ने शानदार तरीके से गोल में तब्दील कर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिलाई। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम में शहर के तीन खिलाड़ी बताया गया कि सागर सैनी राजस्थान की ओर...