फुटबॉल में मुंडा ब्रदर्स ने गुरुंग एफसी को हराया
देहरादून, जुलाई 3 -- देहरादून। आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ढोंडुपलिंग फुटबॉल क्लब क्लेमनटाउन देहरादून की ओर से तिब्बत स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में राज्य स्तरीय ओपन एज फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। पहले मुकाबले में मुंडा ब्रदर्स एफसी ने गुरुंग एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पियूष और संदीप ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में पोंटा चोसलम एफसी ने कोको डिकलिंग एफसी को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में एन्जॉय एफसी ने प्रेरणा एफसी को 3-0 से शिकस्त दी, जिसमें सौरभ नेगी और रोहित गुसाईं ने गोल किए। टूर्नामेंट के मैच कमिश्नर एवं चीफ रेफरी डॉ. विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में फीफा के नए नियम लागू किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: प्रथम सेरसा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.