चम्पावत, जुलाई 1 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में एसएसबी की पंचम वाहिनी में अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया। तीन दिनी प्रतियोगिता में तीन वाहिनी की टीम हिस्सा ले रही हैं। चम्पावत में बुधवार को अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिनी प्रतियोगिता में पंचम वाहिनी चम्पावत, 11 वीं वाहिनी डीडीहाट और 55 वाहिनी पिथौरागढ़ की टीम हिस्सा ले रही हैं। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद वाहिनी स्तर की एक टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का पहला मैच डीडीहाट और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। पिथौरागढ़ ने डीडीहाट को 5-4 से हराया। यह भी पढ़ें- दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस पर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ यहां उप कमांडेंट शिव राम व सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट नवीन क...