देहरादून, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समर्पण सोसाइटी की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस की ओर से बाल विवाह को समाप्त किए जाने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में फुटबॉल और खो-खो में नेहा फेंकर, फुटबॉल में अशरिफा, खो-खो में मनीषा, क्रिकेट में मुस्कान आशियाना, फुटबॉल में नेहा और विज्ञान में महजबी को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ माया वी सक्सेना को शास्त्रीय नृत्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में और शीला देवी को महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के डॉ स्वामी एस चंद्रा, ग्रासरूट अ...