गोपालगंज, मार्च 20 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। प्रखंड के कोरेया खेल मैदान में चल रहे ऑल इंडिया बच्चा राय उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच रांची और कुशीनगर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रांची की टीम ने कुशीनगर को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया कि खिताबी मुकाबला रांची और सीवान यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व एमएलसी रामाशीष राय, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रणजीत राय एवं पूर्व विधायक किरण राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रांची की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 16वें मिनट में नीरज माहली ने गोल कर बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हाफ में मेहता मरांडी ने 57वें मिनट और नेल्सन बारा...