सराईकेला, अगस्त 26 -- खरसावां,संवाददाता। जिला आयुष समिति की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं आयुष चिकित्सा सेवाओं को आमलोगों तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ.आशा कुमारी ने स्टेडियम में फुटबॉल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्हें निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के माध्यम से प्रशिक्षुओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: फुटबॉल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ...