दुमका, जुलाई 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। हूल दिवस के अवसर पर एसकेएमसी सरौता द्वारा सरौता मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं आसपास के जिलों से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

अंतिम मुकाबला और विजेता फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मैदान में जुटे। प्रतियोगिता के फाइनल में रॉयल चैलेंज बूटबारी की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को एक लाख रुपये ग्राम प्रधान जीतलाल सोरेन ने नकद पुरस्कार राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं लांटिथी (गोड्डा) की टीम उपविजेता रही, जिसे 70 हजार रुपये पंचायत समिति स...