चक्रधरपुर, जून 16 -- चक्रधरपुर के एकाउंट्स कॉलोनी में तुषार ब्रदर्स द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिात का आयोजन किया गया। प्रतिोयगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला लड्डू स्टार और महार एफसी के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद टॉस के माध्यम से महार एफसी को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में वार्ड पार्षद राजेश्वरी मुखी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने, अनुशासन बनाए रखने तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों चिराग मुखी, राहुल मुखी, अनुज मुखी, कृष्णा मुखी, विक्की मुखी सहित अन्य सदस्...