आदित्यपुर, जनवरी 5 -- गम्हरिया। मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो की जयंती पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहीद रतिलाल महतो के पुत्र मनोदीप महतो और शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। एसआरएलएम ऊपरबेड़ा विजेता व बिल्ला गैंग उपविजेता बना। इसके अलावा जुलूमटांड़ एफसी तृतीय व गगन स्पोर्टिंग चतुर्थ स्थान पर रहा। विजेता टीमों के बीच करीब 60 हजार रुपये का नगद राशि प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदू महतो, अमृत महतो, जगदीश महतो, बैद्यनाथ टुडू, सुधीर गोप, भोमरा माझी, अविनाश सोरेन, हेमंत मार्डी, शंकर मुखी आदि ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.