गिरडीह, जून 18 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय सुब्रतो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन को लेकर बुधवार को बीआरसी भवन में बैठक हुई। अध्यक्षता बीपीओ गणेश मुखर्जी ने किया। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक झारखंड के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें प्रभारी बीडीओ शशिभूषण वर्मा को संरक्षक, बीईईओ स्वप्न कुमार मंडल को अध्यक्ष, बीपीओ गणेश मुखर्जी को समन्वयक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनूप कुमार को प्रखंड नोडल बनाया गया। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि युगल किशोर महतो को सदस्य नामित किया गया। समिति के अनुसार प्रतियोगिता 23 जून से 30 जून तक इसरी बाजार स्थित जैन उच्च विद्यालय मैदान में प्रस्तावित की गई है। इसमें अंडर-15 बालक वर्ग और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी। प्रखंड स्तर पर विजेता टीम ज...