रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर। राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ऊधमसिंह नगर टीम का चयन रविवार को किया गया। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें टीम के लिए 9 बालिकाओं का चयन किया गया। फुटबॉल कोच सतनाम बाला ने बताया कि 7-9 मार्च तक राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) नरेंद्रनगर में आयोजित होनी है। इसमें ऊधमसिंह नगर की टीम प्रतिभाग करेगी। रविवार को ऊधमसिंह नगर की टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों में तानिया हजारी, कशिश चंद्रा, अंशिका चौधरी, कनिका बिष्ट, रिया, दीपिका पाल, राजबाला, निकिता, वैष्णवी शर्मा शामिल हैं। बताया कि चयन ट्रायल में 15 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। चयनकर्ता के रूप में सतनाम बाला, अजय सिंह नेगी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.