नोएडा, जुलाई 22 -- ग्रेटर नोएडा। प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडलीय ट्रायल 24 और 25 जुलाई को होंगे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ऐसे खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के मध्य होगी। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 24 जुलाई को अपराह्न 3 बजे एस्टर पब्लिक स्कूल डेल्टा 2 में आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडलीय चयन-ट्रायल्स 25 जुलाई को प्रातः 10 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: फुटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ी दिखाएंगे दम यह भी पढ़ें- फुटबॉल ट्रायल में कल खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...