रामपुर, अप्रैल 4 -- क्रीड़ा भारती एवं अंबेडकर क्लब रामपुर के तत्वाधान में महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजित है। टूर्नामेंट के सातवें दिन मुख्य अतिथि अधिशासी आकाशवाणी अवधेश कुमार गौतम एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार रस्तोगी ने युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन किया। शनिवार को टूर्नामेंट का मैच टांडा रामपुर और रूड़की की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के पहला हाफ शुरू होते ही रुड़की की टीम ने टांडा की टीम पर एक के बाद एक दो गोल किए। रुड़की के खिलाड़ी आदित्य ने मैच के 15वें मिनट में 1 गोल मारकर बढ़त बनाई और 27 वे मिनट में रुड़की के दूसरे खिलाड़ी मोंटी ने एक ओर गोले कर पहला टूर्नामेंट का पहला हाफ अपने नाम कर लिया। टूर्न...