कानपुर, मई 23 -- कानपुर। आजाद पार्क में कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब के शताब्दी वर्ष पर आयोजित 7 ए साइड रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट में तीन मैच हुए। इन मुकाबलों में यूनिवर्सिटी एफसी, एचएएल और उन्नाव स्टेडियम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- पेनाल्टी शूटआउट से जीता सुपर स्ट्राइकरपहला मुकाबला पहला मुकाबला यूनिवर्सिटी फुटबॉल क्लब और औरैया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। पहले हॉफ में दोनों टीमों ने कई आक्रामक प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में यूनिवर्सिटी एफसी ने शानदार वापसी करते हुए खेल पर पूरी पकड़ बना ली। आकाश कुमार ने फ्री-किक पर बेहतरीन गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद दिकेश सिंह ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में मिली पेनॉल्टी को भी दिकेश ने गोल में बदलते हुए अपनी ट...