मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल ने क्रिश्ना ऑटार एवं उत्तम देव मेमोरियल कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 26 से 29 दिसंबर तक स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल, रामपुर में आयोजित की गई। ग्रैंड फाइनल में टीम ने स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल, रामपुर को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। पहले दिन गौरांश, दूसरे दिन शुभ सप्रा, तीसरे दिन रुद्रांश रावत और चौथे दिन वर्चस्व टंडन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं शुभ सप्रा को 'बेस्ट डिफेंडर' और श्रेष्ठा मिश्रा को 'बेस्ट गोलकीपर' का पुरस्कार मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...