लखीमपुरखीरी, नवम्बर 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। स्वच्छ भारत-नगरीय मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित युवा शक्ति का उत्सव गोला खेल महोत्सव के नौवें दिन स्व. राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. अभिषेक मेहरोत्रा, विशिष्ट अतिथि सभासद आनंद सोनी, विनोद स्वर्णकार, दीपेन्द्र गुप्ता, पूर्व सभासद विश्वनाथ राजपूत, सभासद दानिश राइन और समाजसेवी डॉ. मनोज वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने कहा कि गोला खेल...