रांची, अप्रैल 7 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत हूंठ पंचायत के हूंठ ग्राम में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को भव्य समापन हुआ। खेल के इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे दो दिनों तक ग्रामीणों की भारी भीड़ मैदान में उमड़ती रही। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन अवसर को खास बनाने के लिए सोमवार की रात 9:00 बजे भव्य आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों और मधुर संगीत ने देर रात तक लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला प्रवक्...