चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- बंदगांव,संवाददाता। नकटी पंचायत के हाथी मैदान में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के जन्म दिवस पर झामुमो नेता सुनील लागुरी के सौजन्य से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, विशिष्ट अतिथि प्रमुख, पीटर घनश्याम टियू उपस्थित थे। फाइनल मुकाबला नकटी एफसी और नामाहातू एफसी के बीच खेला गया। निर्धारित समय पर दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई। पेनल्टी शूट आउट में नामाहातू एफसी टीम एक गोल दाग विजेता बना। नकटी एफसी टीम उप विजेता रहा। मिथुन गागराई ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। वहीं सुनील लागुरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी महत्व है। विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रकाश बंकिरा, विनोद तांती, शंकर नायक समेत ग्र...