देवघर, दिसम्बर 7 -- चितरा,प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मेमोरियल क्लब चितरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। रोमांचक मुकाबलों से भरे इस टूर्नामेंट में हांसदा स्पोर्ट्स भुरकुंडी ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में टीम ने विक्की एकादश को 1-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि सह झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू तथा पूर्व मुखिया देवेंद्र मुर्मू ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को शिल्ड व पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही विजेता टीम को 20 हजार रुपए, उपविजेता को 10 हजार रुपए, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहे टीमों को चार-चार हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई। पहला सेमीफाइनल सीसीएफसी पहरुडीह और विक्की एका...