बिजनौर, सितम्बर 7 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर नाइन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिजनौर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। 4 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक बागपत के श्री गोपीचंद महाविद्यालय अहिरा में राष्ट्रीय नाइन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पूरे टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की दोनों टीमों सब जूनियर और जूनियर ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कर्नाटक प्रथम तथा उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में आतिफ असलम, अरीब, हर्षवीर, मोहम्मद ताला, प्रतीक चौधरी, कुलदीप, कार्तिक,...