सहारनपुर, मार्च 23 -- चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र के उभरते युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यदीप सैनी अंडर-15 एमआईसी कप 2026 यूथ वर्ल्ड कप में भाग लेने स्पेन रवाना हो गए। उनकी रवानगी पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बार्सिलोना के लिए उड़ान भरी। मिनर्वा फुटबॉल एकेडमी मोहाली की 24 सदस्यीय टीम में यूपी से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में सहारनपुर के गांव दौलतपुर निवासी आर्यदीप का चयन हुआ है। रवानगी से पहले आर्यदीप ने कहा वह देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...