वाराणसी, अगस्त 10 -- वाराणसी। बेंगलुरू में 25 अगस्त से 9 सितंबर तक होने वाली डॉक्टर बीसी राय अंडर-19 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित है। चैंपियनशिप में यूपी की टीम भी भाग लेगी। टीम चयन के लिए बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में 31 खिलाड़ियों का 15 दिन का शिविर लगाया गया है। इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। उप्र फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने बताया कि कैंप में प्रांजल, अश्विन, दिवांशु, मोहम्मद सिद्दीकी, आर्यन यादव, अयान वाजिद, उजागर सिंह, मो. समीर, पवन चौहान, सितेश साहनी, गोविंद, इकराम, प्रियांशु, फजल अब्बास, अनुराग सिंह, अभिनव पटेल, आदि पाठक, लव सोनकर, मोहम्मद आतिफ, रोहित द्विवेदी, आमिर खान, अनुज राय, अर्पित कुमार, शिवम कुमार, मोहम्मद आदिल, अमन पाल, अकाउं तोमर, विग्नेश प्रताप सिंह, मुशर्रफ खान, जाहिद कामरा...