मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच के चौथे दिन खेले गए मुकाबले में एकतरफा लेकिन रोमांच से भरपूर खेल देखने को मिला। बुधवार को हुए मुकाबले में मेरठ स्पोर्टिंग ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंटर मेरठ को 9-1 से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही मेरठ स्पोर्टिंग टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और इंटर मेरठ टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। टीम के खिलाड़ियों अनिमेश, अश्वानी, नोनू, हर्ष मलिक, कुशाग्र और रुद्राक्ष ने बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए शानदार गोल दागे। उनकी आक्रामक रणनीति के सामने इंटर मेरठ की टीम टिक नहीं पाई। वहीं इंटर मेरठ की ओर से अखिल ने एकमात्र गोल कर टीम के लिए सम्मानजनक स्कोर जोड़ा।इस यह भी पढ़ें- क्रिकेट : अंसारी वॉरियर्स ने तीन विकेट से जीता खिताब मैच में अनिमेश का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। सर्वाधिक गोल दागकर अपनी टीम को ब...