लातेहार, दिसम्बर 8 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ पारिष परिसर में आयोजित युवा संघ द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें महिला-पुरुष वर्ग में कुरूद की टीम विजय रही। इस फुटबॉल टूर्नामेंट मे महिला के 22 और पुरुष वर्ग के 38 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच के दौरान पुरस्कार वितरण के बाद पल्ली पुरोहित फादर सुरेश ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आपसी सौहार्द एकता और गांवों एकजुट करने के उद्देश्य से किया गया था,ताकि खेलकूद से सभी को अपने प्रतिभा निखर का मौका मिल सके। फुटबॉल टूर्नामेंट को सफल क्रियान्वयन कराने में फादर सुरेश, फादर दिलीप काथलिक सभा अध्यक्ष फुलदेव, विक्रम मिंज, रवि मिंज, अभय केरकेट्टा, नीलम लकड़ा,फुलजेन सहित सभी गांव के पंच का अहम योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.