फुटबॉल अंडर-17 में देवा कस्तूरबा की बेटियां स्टेट प्रतियोगिता में चयनित
बाराबंकी, अगस्त 19 -- बाराबंकी। लखनऊ में आयोजित मंडल स्तरीय फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहीं देवा कस्तूरबा की बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता में 10 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब 30 अगस्त को बलिया में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्राओं के चयन से विद्यालय की शिक्षिकाओं और खेल प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की बालिकाओं ने मंडल स्तर पर अपने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।इस यह भी पढ़ें- Garhwa News: भंडरिया और गढ़वा कस्तूरबा अपने-अपने मैच जीते उपलब्धि पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.