चाईबासा, फरवरी 21 -- गुवा, संवाददाता। सेल के गुवा प्रबंधन की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार थे। उनके साथ महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट) बीके सुमन, महाप्रबंधक आरके बंगा एवं डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल फुटबॉल मुकाबले में जोजोगुटू टीम और बाईहातु गांव की टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में मध्यांतर से पूर्व जोजोगुटू टीम ने एक गोल दागकर बढ़त बना ली और अंत तक उस बढ़त को कायम रखते हुए 1-0 से टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। वहीं, महिलाओं के फाइनल मुकाबले में जोजोगुटू और बाईहातु टीम के बी...