जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- जामिद पंचायत के सिकीदिकी गांव में नाइन स्टार क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सोमवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव तथा विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जीवीएस खैरूडीह बनाम मताल ग्रुप रोगासाई के बीच खेला गया। जहां जीवीएस खैरुडीह की टीम ने यह मुकाबला 2-0 से जीतकर आगे के लिए प्रवेश कर लिया। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, समाजसेवी कमल महतो, सिलफोड़ी पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा, जामिद की पूर्व मुखिया मंजूश्री तियू मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...