खगडि़या, मई 17 -- ​खगड़िया। एक प्रतिनिधि पसरहा थाना क्षेत्र के तेहाय फुटबॉल मैदान पर रविवार को फुटबॉल फाइनल मुकाबले में पेनाल्टी शुट आउट में मधेपुरा ने मथुरापुर को चार के मुकाबले एक गोल से हराया। यह प्रतियोगिता फुटबॉल खिलाड़ी स्मृति शेष बिजेंद्र शर्मा की याद में आयोजित किया गया। खिताबी मुकाबले में एएफसी मथुरापुर और मधेपुरा की टीमों के बीच खेला गया। ​​मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रही थीं। मधेपुरा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन पासिंग गेम का जारी रखा तो मथुरापुर के खिलाड़ियों ने फॉरवर्ड्स में आक्रामक रणनीति अपनाई। मैदान के चारों तरफ बैठे हजारों दर्शकों की तालियों और शोर ने खिलाड़ियों के जोश को दोगुना कर दिया था। यह भी पढ़ें- फुटबॉल लीग में रघु ब्रदर्स की 6-0 से जीता मध्यांतर (हाफ-टाइम) तक दोनों ही टीमें कोई गोल नही...