वाराणसी, अप्रैल 21 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर गांव में फुटबॉल मैच के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। हरिनाथपुर निवासी आकाश सिंह ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल की रात भाई कृष्णा सिंह और भांजे गौरव के साथ गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही अमन सिंह, आर्यन सिंह ने पुराने फुटबॉल मैच के विवाद में गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के अमन सिंह ने भी आकाश सिंह, कृष्णा सिंह व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। यह भी पढ़ें- मारपीट में आठ के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने दोनों पक्ष पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...