कौशाम्बी, मार्च 14 -- जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया है। इस दौरान फुटबाल का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम-ए ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। स्टेडियम में फुटबाल बालक वर्ग, जूडो बालक/बालिका वर्ग, हैंडबॉल बालक/बालिका वर्ग का प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार सोनकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया। हैंडबॉल के कोच संजय श्रीवास्तव मुख्य अतिथि का स्वागत किया और खिलाड़ियों से परिचय भी कराया। इसके बाद फुटबाल, हैंडबॉल, जूडो मैच का शुभारम्भ हुआ। फुटबाल में कुल छ: टीमों ने प्रतिभाग किया और हैंडबॉल बालक/बालिका वर्ग में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया व जूडो में बालक/बालिका वर्ग में कुल 128 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।फुटबाल का फाइनल मुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.