भदोही, जनवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में चल रहे फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन बुधवार को दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते रहे। फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहला मुकाबला कल्लीपुर वाराणसी और सुआट्स प्रयागराज के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम दो प्वाइंट से जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर ली। वाराणसी की तरफ से पहला गोल राहुल और दूसरा गोल राजेंद्र पटेल ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यअतिथि रहे रविंद्र श्रीवास्तव और सुभाष मालवीय ने संयुक्त रूप से किया। दूसरा मुकाबला मुबारकपुर आजमगढ़ और संत कबीर नगर के बीच हुआ। इसमें दोनों टीम जीरो-जीरो पर ही मैच ड्राइब्रेकर के माध्यम से फैसला हुआ। जिसमें मुबारकपुर आजमगढ़ की टीम 8-7 के स्कोर से विजई हुई। द...