भदोही, दिसम्बर 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इंटर कालेज खेल मैदान पर चैम्पियन ट्राफी फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुकाबला ज्ञानपुर और रसूल्हा (ज्ञानपुर) की टीमों के बीच खेला गया। रोमाचंक मुकाबले में दर्शकों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। जिसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूट आउट में पहुंचा। कड़े संघर्ष के बाद ज्ञानपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत की और विजेता रही। मैच का उद्घाटन रोहित सिंह एवं अमेरेन्द्र सागर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन और भाईचारे का प्रतीक बताया। इस अवसर पर बिनोद सिंह (फौजी), चंचल सिंह, पवन राय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...