भदोही, जनवरी 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में 27 जनवरी को फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसे लेकर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ज्ञानपुर स्थित बालीपुर में हुआ। इसमें प्रतियोगिता को लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान केएनपीजी कालेज के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार बिंद बड़े ने बताया कि 27 जनवरी को ज्ञानपुर बीएनजीआईसी मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। टूर्नामेंट को लेकर पदाधिकारियों द्वारा तैयारी करीब पूर्ण कर ली गई है। शहीदी ए आजम सरदार भगत सिंह राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 27 जनवरी को होगा। 27 से शुरू हुआ टूर्नामेंट प्रतियोगिता एक फरवरी तक चलेगा। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे करेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.