बलिया, जनवरी 11 -- सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। हिरोज क्लब पिपरा कलां द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कुर्रा ने बारे को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ मैच कुर्रा के आसीफ को तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब बारे के कामरान को दिया गया। पिपरा कलां गांव के खेल मैदान पर रविवार को हुए प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला का उद्घाटन भाजपा नेता वंश नारायण राय ने फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आजाद क्लब कुर्रा (गाजीपुर) तथा बीएफसी क्लब बारे (गाजीपुर) के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले के 15 वें मिनट में बारे के आलम ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कुर्रा के आसिफ ने मैच के 25वें मिनट में शानदार गोल दाग कर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद कुर्रा टीम के आसिफ ने ताबड़तोड़ दो गोल मारकर अप...