काशीपुर, जनवरी 6 -- काशीपुर। मंगलवार को कुंडेश्वरी फुटबॉल क्लब की ओर आयोजित शहीद स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन कुंडेश्वरी और 13 गढ़वाल राइफल की टीमों के बीच मैच खेले गए। कुंडेश्वरी की टीम ने 6-4 से गढ़वाल राइफल को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच 10 गढ़वाल राइफल और नेपाल के बीच खेला गया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर गढ़वाल राइफल ने 5-0 से नेपाल को हरा दिया। इस बीच भारी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने गढ़वाल टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। समिति संरक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को पहला मैच आर्मी फुटबॉल क्लब व देहरादून फुटबॉल क्लब और दूसरा मैच हरिद्वार व 6 बिहार रेजीमेंट के मध्य खेले जाएंगे। यहां ग्राम प्रधान पायल चौधरी, यश चौधरी, मनोज रावत, वीरेंद्र बिष्ट, नईम सैफी, सलीम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हि...