काशीपुर, जनवरी 10 -- काशीपुर। कुंडेश्वरी फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित शहीद स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट शनिवार को किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी में शुभारंभ मुख्य अतिथि पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद झुमका सिटी बरेली और 10 गढ़वाल रेजीमेंट के मध्य दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। गढ़वाल रेजीमेंट ने झुमका सिटी बरेली को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के ऑफिशियल सेंट्रल रेफरी मोहम्मद सलीम और सहायक पीयूष सैनी, पियूष, कपिल कुमार रहे। क्लब संरक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को स्पोर्टिंग क्लब कुंडेश्वरी व एचसीके स्पोर्टिंग क्लब कुंडेश्वरी के मध्य तीसरा और मुरादाबाद फुटबॉल क्लब व दिल्ली टाइटेनिक फुटबॉल क्लब (नाइजीरियाई) के मध्य चौथा क्वार्टर मैच खेला जाएगा। यहां समिति अध...