मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर बुधवार को शहर के अंदरूनी इलाके डबल फाटक ईदगाह गलशहीद, आदि इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। आधा दर्जन लोगों के चालान भी काटे गए। हिदायत दी गई कि दोबारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें वरना नगर निगम कार्रवाई करेगा इसकी जिम्मेदारी अतिक्रमण करने वाले की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...