नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। पैदल आने-जाने वालों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा। पश्चिमी दिल्ली के चौखंडी रोड से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हो गई है। इसे राजधानी के अन्य इलाकों में चलाकर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस व अन्य निकायों का सहारा भी लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने अपनी 1400 किलोमीटर की सड़कों पर बड़े स्तर पर फुटपाथों का जीर्णोद्धार कराया है। कई सड़कों पर अभी काम चल रहा है। देखने में आया है कि जहां-जहां फुटपाथ दुरुस्त हैं, वहां अतिक्रमण है। कहीं, फुथपाथ दुकानदारों ने तो कुछ स्थानों पर बैंक्वेट हॉल संचालक, दुकानदारों ने अतिक्रमण कर पैदल आने-जाने वालों का रास्ता रोक रखा है। ऐसे में पैदल जाने वालों को फुटपाथ से ...