कानपुर, मई 17 -- कानपुर। बेतरतीब ड्राइविंग और पार्किंग से लगने वाले जाम के मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक ने रविवार को नरोना से हैलट अस्पताल तक अभियान चलवाया। ट्रैफिक पुलिस ने पहले एनाउंसमेंट कराया कि वाहनों को हटा लें। इसके बावजूद वाहन नहीं हटे तो 16 को क्रेन से टंगवाकर पुलिस लाइन में सीज कराया गया। वहीं 167 के चालान किए गए। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में टीआई समीर, आरके मिश्र, राजेश कुमार ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलवाया। रवींद्र कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को वरीयता पर पास कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- बैरियर फांदकर निकले तीमारदार, हैलट के सामने लगा जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...