हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी। शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर शुरू हुआ 'फुटपाथ बचाओ' शांतिपूर्ण आंदोलन अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। बुद्ध पार्क में शहर के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने एकत्रित होकर फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण और प्रशासन की चुप्पी पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया। अस्पताल और बड़े संस्थान भी अतिक्रमण की जद में आंदोलनकारियों ने चर्चा के दौरान कहा कि हल्द्वानी का कोई भी फुटपाथ अब चलने लायक नहीं बचा है। रेहड़ी-पटरी वालों के साथ-साथ कई बड़े चिकित्सा संस्थानों पर भी फुटपाथों को अवरुद्ध करने के आरोप लगे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दीप चंद्र पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी वर्ग विशेष के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.