फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने और ठेले-खोमचे वालों को व्यापार के लिए उचित जगह मुहैया कराने के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाना था। लेकिन यह योजना कागजों में सिमट कर रह गई है। पूरे शहर में अवैध और बेतरतीब तरीके से ठेले और खोमचे लगने से अतिक्रमण है। जहां-तहां पटरियों पर दुकानें सज रही हैं। सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। हालत यह है कि राहगीर जाम से जूझ रहे हैं। शहर में कई बार वेंडिंग जोन स्थापित करने की योजना बन चुकी है। इसके तहत चिह्नित स्थानों पर शेड, पेयजल, पार्किंग व अन्य सुविधाएं विकसित की जानी थी। जिससे दुकानदार आराम से अपना व्यापार कर सकें और ग्राहकों को भी कोई परेशानी न हो। शासन की योजना शहरी फुटपाथ विक्रेताओं को शोषण से मुक्ति दिलाने की भी थी। योजना के तहत, पटरी दुकानदारों का सर्वे कराकर उनका पंजीकरण कराकर पहचान...