मैनपुरी, जनवरी 29 -- शहर के तांगा स्टैंड से लेकर बड़े चौराहे तक लगने वाला साप्ताहिक बाजार फिर फुटपाथ पर लगा तो जाम की समस्या और विकराल हो गई। इसकी शिकायत मिली तो सीओसिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाकर फेरी बाजार सड़क से हटवाया और उसे देवी मंदिर के निकट शिफ्ट कराया। शहर में हर गुरुवार को तांगा स्टैंड से लेकर बड़े चौराहे तक साप्ताहिक बाजार फुटपाथ पर सजा दिया जाता है। यह इलाका अतिक्रमण के चलते पहले से ही संकुचित है। जब बाजार फुटपाथ पर लग जाता है तो सड़क घिर जाती है और आवागमन के दौरान जाम की समस्या पैदा हो जाती है। प्रशासन से इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की तो सीओसिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गुरुवार की सुबह तांगा स्टैंड पहुंच गए। यहां सड़क पर फड़ लगाने वालों को उन्होंने समझाया और कहा कि इससे जाम...