फुटपाथ पर पत्थरों से तय होगी दुकानदारों की सीमा
कन्नौज, मई 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर को अतिक्रमण मुक्त कर जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने नई योजना तैयार की है। अब शहर के प्रमुख बाजारों और सडक़ों के फुटपाथों पर छोटे-छोटे पत्थर गढ़वाकर दुकानदारों और व्यापारियों की सीमा तय की जाएगी। निर्धारित सीमा से आगे सामान रखने पर पालिका कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाएगी और सामान भी जब्त किया जाएगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका पूरी तैयारी के साथ अभियान चलाएगी। इसके लिए व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें पहले ही नियमों की जानकारी दी जा चुकी है। अवर अभियंता रविराज कौशल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जो नगर में वीडियोग्राफी कर अतिक्रमण चिन्हित करेगी। पालिका की ओर से सडक़ किनारे लगी लाइटों को आधार मानते हुए 10 से 15 फीट की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.