मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी,एक संवाददाता। शहर में फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गंगासागर चौक, सरकारी बस स्टैंड, बाटा चौक, स्टेशन चौक, गिलेशन बाजार, लोहापट्टी, महिला कॉलेज रोड, शंकर चौक और महंथी लाल चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर फुटपाथों पर कब्जे के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। स्थिति यह है कि पैदल चलने वालों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ रहा है, जबकि दिनभर लगने वाले जाम से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को शहर में रुक,रुक अधिकांश इलाकें में जाम लगता रहा। इससे लोग बेहाल हो उठा। शहर की कई प्रमुख सड़कें लगभग 30 फीट चौड़ी हैं, लेकिन दोनों किनारों पर अतिक्रमण के कारण करीब 10-10 फीट हिस्सा कब्जे में चला गया है। इसके चलते सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण के कारण पै...