जहानाबाद, मई 3 -- शिकायतों के बावजूद नप कार्यालय द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है ऑटो और ई-रिक्शा सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर सवारियां उतारते और बैठाते हैं जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित राजा बाजार की मुख्य सड़क और फुटपॉथ पर अतिक्रमण कर कारोबार किए जाने से आमजन हादसे की आशंका से सशंकित रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- शहर से नहीं हटा अतिक्रमण, प्रशासन की योजना फेलअतिक्रमण की समस्या न सिर्फ छोटे बल्कि बड़े दुकानदार भी अपने सामान को फुटपाथ पर ही रख दे रहे हैं। उससे भी मन नहीं भर रहा तो फुटपाथ के आगे सड़क की जमीन तक समान सजा कर बिक्री कर रहे हैं। सड़क पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। फुटपॉथ व पथ में दुकानें लगाई जा रही हैं। पशुपालकों की गाएं भी सड़क पर विचरण करती रहती हैं। इससे सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है। ऐसे में राहगीरों को न सिर्फ जाम...