फुटपाथ तोड़कर बीएसएनएल की कॉपर केबल चोरी
फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर सेक्टर-15 मार्केट में फुटपाथ तोड़कर बीएसएनएल की भूमिगत कॉपर केबल चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बीएसएनएल कार्यालय सेक्टर-15ए में कार्यरत जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर संदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई की सुबह करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-15 मार्केट के मुख्य गेट के सामने कुछ लोगों ने फुटपाथ तोड़ दिया है। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात लोगों ने सड़क किनारे बने फुटपाथ को तोड़कर वहां खुदाई की हुई थी। जांच करने पर पता चला कि बीएसएनएल की कॉपर केबल चोरी कर ली गई है।शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी की गई केबल काफी समय से उपयोग में नहीं थी, लेकिन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.